देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हुआ तीन वर्षीय बच्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक महिला से दुर्घटनावश गोली चल गई, जिसमें तीन साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक फरवरी उत्तरी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक महिला से दुर्घटनावश गोली चल गई, जिसमें तीन साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना शनिवार को हुई और पुलिस को रात करीब एक बजे एक अस्पताल से इस बारे में सूचना मिली, जहां घायल बच्चे को इलाज के लिये ले जाया गया था।

पुलिस ने कहा कि बच्चे के बाएं कंधे में गोली लगी।

उन्होंने कहा कि बच्चे की संबंधी 47 वर्षीय महिला ने घटना के बारे में झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने अपनी बहू तथा बच्चे की मौसी को बचाने के लिये ऐसा किया, जिसने दुर्घटनावश बच्चे पर गोली चला दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला ने शुक्रवार को बताया था कि वह बच्चे के साथ अपनी बहन से मिलने शास्त्री नगर गई थी। बच्चे को वहां बेचैनी महसूस हुई और उसने ठान सिंह नगर में स्थित अपने घर वापस जाने का फैसला लिया।

अधिकारी ने कहा कि उसने बताया कि करीब 12 बजे जब वह बच्चे के साथ अपने घर की ओर जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोग आए और उन पर गोलियां चला दीं और सराय रोहिल्ला फ्लाईओवर की ओर भाग गए। लड़के को गोली लगी और वह उसे अस्पताल ले गई।

हालांकि, जब पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जहां तथाकथित दुर्घटना हुई थी, तो महिलाएं किसी भी वीडियो रिकॉर्डिंग में नहीं दिखाई दीं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि इससे संदेह पैदा हुआ और शास्त्री नगर में रहने वाली उसकी बहन से पूछताछ की गई, जिसने कहा कि महिलाएं उससे मिलने ही नहीं आई थीं।

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि गोली उसकी 19 वर्षीय बहू ने उसके घर में पिस्तौल से चलाई थी, लेकिन वह गोली बच्चे को लग गई।

पुलिस ने कहा कि महिला ने यह खुलासा भी किया कि उसने अपनी बहू की शिकायत पर दर्ज एक मामले में जेल में बंद एक व्यक्ति के परिवार के सदस्य को फंसाने के लिए कहानी बनाई थी। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि पिस्तौल उसके बेटे लाए थे और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\