देश की खबरें | महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक कारखाने में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत, तीन घायल भी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक रसायन कारखाने में वेल्डिंग के काम के दौरान मेथनॉल युक्त भंडारण टैंक में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 सितंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक रसायन कारखाने में वेल्डिंग के काम के दौरान मेथनॉल युक्त भंडारण टैंक में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि घटना मुंबई से करीब 110 किलोमीटर दूर रोहा कस्बे के धातव एमआईडीसी में ‘साधना नाइट्रो केम लिमिटेड’ में सुबह 11 बजकर 15 मिनट की है।

उन्होंने बताया, ‘‘रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में विस्फोट हुआ था।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रसायन संयंत्र में फैब्रिकेशन के लिए उत्तर प्रदेश से आए तीन लोगों की विस्फोट में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वे वेल्डिंग का काम कर रहे थे, तभी चिंगारी के कारण अत्यधिक ज्वलनशील मेथनॉल युक्त भंडारण टैंक में विस्फोट हो गया।

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में बासुकी यादव (45), दिनेश कुमार खरबन (60) और संजीव कुमार (20) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास मौजूद तीन और श्रमिक झुलस गए।

घायलों को पहले रोहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें नवी मुंबई के ऐरोली स्थित ‘नेशनल बर्न्स सेंटर’ स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही कारखाने में तलाशी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड