देश की खबरें | उत्तराखंड में कोसी नदी में तीन महिलायें बहीं , एक का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बारिश के पानी से उफनती कोसी नदी में रविवार को तीन महिलायें डूब गयी। राज्य आपदा प्रबंधन रिस्पांस बल ने एक मृतक का शव बरामद कर लिया है । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

देहरादून, पांच जुलाई उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बारिश के पानी से उफनती कोसी नदी में रविवार को तीन महिलायें डूब गयी। राज्य आपदा प्रबंधन रिस्पांस बल ने एक मृतक का शव बरामद कर लिया है । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार तेज बारिश की वजह से नदियों एवं नहरों में पानी की अधिकता के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी है ।

यह भी पढ़े | गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप.

एसडीआरफ के सूत्रों ने बताया कि खैरना में कोसी नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे तीन महिलायें बह गयी ।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीमों ने इलाके में राहत अभियान शुरू किया

यह भी पढ़े | गाजियाबाद: मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत 4 घायल, CM योगी ने मांगी जांच रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि नदी के उफान पर होने के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने एक शव बरामद कर लिया । मृतक की पहचान 30 साल की कमला देवी के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दो अन्य महिलायें ललिता देवी (30) एवं लता देवी (26) की तलाश जारी है ।

उन्होंने बताया कि तीनों महिलायें सुबह ईंधन के लिये लकड़ी चुनने एवं चारा लाने जंगल में गयी थी जब वह कोसी नदी में बह गयीं ।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त बारिश हुयी है। देहरादून में 94.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है ।

नदियों एवं नहरों में पानी भर कर बहने के कारण पौड़ी जिले के कोटद्वार में तथा उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी ।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा और विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है ।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट