देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में वेश्यावृत्ति गिरोह में शामिल होने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली में शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में कथित रूप से वेश्यावृत्ति के गिरोह में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर पूर्वी दिल्ली में शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में कथित रूप से वेश्यावृत्ति के गिरोह में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार शाम जगतपुरी के एक फ्लैट पर छापा मारा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल वीरेंद्र को फर्जी ग्राहक बनाकर फ्लैट में भेजा गया था। उसके इशारे पर टीम के बाकी सदस्य फ्लैट में घुसे और रचना (47) नाम की महिला को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि फ्लैट में मौजूद दो और महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि रचना वेश्यावृत्ति का गिरोह चलाती थी।

उन्होंने बताया कि अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा तीन, चार और आठ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट