देश की खबरें | केरल के मुन्नार में बस पलटने से तमिलनाडु के तीन छात्रों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मट्टुपेट्टी के इको प्वाइंट पर एक बस के पलट जाने से उसमें मौजूद तमिलनाडु की दो लड़कियों सहित तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुन्नार (केरल), 19 फरवरी केरल के मट्टुपेट्टी के इको प्वाइंट पर एक बस के पलट जाने से उसमें मौजूद तमिलनाडु की दो लड़कियों सहित तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आदिका (19), वेनिका (19) और सुथन (19) के रूप में हुई है। ये सभी पड़ोसी राज्य के कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ते थे।

उसने बताया कि यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब कन्याकुमारी से मुन्नार घूमने छात्रों को ले जा रही पर्यटक बस पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में दो लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कम से कम 47 छात्र मौजूद थे जिनमें से कम से कम 30 घायल हो गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि बस की रफ्तार अधिक होने से यह पलट गई।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो को थेनी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को पास के अस्पताल ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड