खेल की खबरें | मुक्केबाजी सहित तीन खेलों पर ओलंपिक 2028 से बाहर होने का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने मुक्केबाजी और भारोत्तोलन के शासी निकायों के बारे में कहा कि वे हमेशा समस्याएं पैदा करते हैं। उन्होंने इन खेलों में नेतृत्व से जुड़े मसलों तथा भ्रष्टाचार और डोपिंग के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने मुक्केबाजी और भारोत्तोलन के शासी निकायों के बारे में कहा कि वे हमेशा समस्याएं पैदा करते हैं। उन्होंने इन खेलों में नेतृत्व से जुड़े मसलों तथा भ्रष्टाचार और डोपिंग के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।

मॉडर्न पेंटाथलान को आईओसी ने अपनी स्पर्धाओं से घुड़सवारी को हटाने के लिये कहा है जिस पर खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

इन तीनों खेल को ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम की शुरुआती सूची में शामिल नहीं किया गया है। इस कार्यक्रम को मंजूरी के लिये फरवरी में आईओसी सदस्यों के सामने रखा जाएगा।

सूची में स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग शामिल हैं। ये तीनों खेल पहली बार तोक्यो ओलंपिक में शामिल किये गये थे।

इससे वे भविष्य में ओलंपिक प्रसारण कार्यक्रम से होने वाली आय हासिल करने के हकदार भी बन जाएंगे जो प्रति खेल कम से कम एक करोड़ 50 लाख डॉलर है।

जिन तीन खेलों को हटाया गया है उनके पास अब भी सूची में शामिल होने का मौका रहेगा। बाक ने कहा कि उन्हें आईओसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को अपने खेल के शासन और संगठनात्मक संस्कृति में बदलावों से संतुष्ट करना होगा।

फुटबॉल को लॉस एंजिल्स के कार्यक्रम में रखा गया है लेकिन बाक ने फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा को प्रत्येक चार साल के बजाय दो साल में विश्व कप आयोजित करने की योजना के कारण नोटिस पर रखा है। हर दो साल में विश्व कप के आयोजन से इस टूर्नामेंट का लॉस एंजिल्स खेलों से सीधे टकराव होगा।

इस बीच पेरिस ओलंपिक 2024 के आयोजकों ने बेसबॉल, सॉफ्टबॉल और कराटे के लिये अनुरोध नहीं किया है। इन खेलों में स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के अलावा ब्रेकडांसिंग भी शामिल होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\