Pakistan: बलूचिस्तान में हमले में तीन सैनिकों की मौत, एक आतंकवादी भी मारा गया

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के जरघून इलाके में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर शनिवार को हमला कर दिया, जिससे तीन सैनिकों की मौत हो गई और एक आतंकवादी भी मारा गया.

Pakistan Terror Attack (Photo Credit: Twitter)

क्वेटा (पाकिस्तान), 21 मई: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के जरघून इलाके में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर शनिवार को हमला कर दिया, जिससे तीन सैनिकों की मौत हो गई और एक आतंकवादी भी मारा गया. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि आतंकवादियों ने उस जांच चौकी को निशाना बनाया, जिसे इलाके में कोयला खदानों में वसूली के प्रयासों को रोकने में मदद करने के लिए स्थापित किया गया था. यह भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान के 120 से अधिक समर्थकों को रिहा करने का दिया आदेश

बयान के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की. इसमें बताया गया है कि मुठभेड़ में तीन सैनिकों की मौत हो गई और एक आतंकवादी भी मारा गया. आईएसपीआर ने बताया कि जरघून के पर्वतीय क्षेत्र में एक तलाश अभियान शुरू किया गया है.

आईएसपीआर के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने हाल ही में कहा था कि पिछले एक साल में 436 आतंकवादी हमलों में कम से कम 293 लोगों की मौत हुई है और 521 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि इस अवधि में आतंकवाद रोधी अभियान में कुल 137 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई और 117 अन्य घायल हुए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स