देश की खबरें | ठाणे में दंपति से जबरन वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में यात्रा पर आए दंपति से जबरन वसूली करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

ठाणे, तीन मई महाराष्ट्र के ठाणे में यात्रा पर आए दंपति से जबरन वसूली करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार, 2 मई को निलंबन आदेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि तीनों की गतिविधियां ‘‘पुलिस बल के अनुशासन के अनुरूप नहीं थीं’’ और इससे ‘‘विभाग की बदनामी हुई’’।

उन्होंने कहा कि आरोपी कांस्टेबल जयेश अम्बिकर, राकेश कुंटे और सोनाली मराठे ने 30 अप्रैल की रात तालाओपाली क्षेत्र के पास अनधिकृत ‘‘निरीक्षण’’ करने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट वाहन का दुरुपयोग किया।

अधिकारी ने बताया कि संबंधित तीनों पुलिसकर्मियों ने मुंबई से ठाणे में रात्रि भोज के लिए आए एक दंपति को कथित तौर पर रोका और उन पर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने का झूठा आरोप लगाया।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने उनके माता-पिता के मोबाइल नंबर मांगे, दंपति के साथ गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट भी की।’’

अधिकारी के अनुसार, संबंधित सिपाहियों ने कथित तौर पर पैसे न देने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी। दबाव और गिरफ्तारी के डर से दंपति ने ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से 40,500 रुपये भेज दिए तथा उन्हें एटीएम से भी 10,000 रुपये निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दंपति ने तुरंत नौपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच की गई। जांच में तीनों पुलिसकिर्मियों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\