देश की खबरें | आगरा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आगरा (उप्र), 13 अगस्त आगरा में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सिकंदरा राजमार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

थाना सिकंदरा प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि हादसे में दीपक उर्फ विकास (27) और कमल (25) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक अन्य युवक जख्मी हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शर्मा के मुताबिक, रुनकता चौकी के पास राजमार्ग पर पुल से उतरते ही बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर दी और फरार हो गया, दो पहिया वाहन पर तीन लोग सवार थे।

वहीं, आगरा के नगला माकरौल के पास सड़क पर बने गड्ढे में फंसने से एक बाइक सवार असंतुलित हो गया और उस पर सवार एक महिला सड़क पर गिर गई जिसे पीछे से आ रहे एक कैंटर ने कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना मलपुरा प्रभारी पवन सैनी के अनुसार, महिला की पहचान भावना के तौर पर हुई है और उसकी शादी इस साल चार मार्च को हुई थी। उन्होंने बताया कि वह शादी के बाद रक्षाबंधन पर पहली बार मायके आ रही थी। सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू