देश की खबरें | डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर सरायभागवानी गांव के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अमेठी, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर सरायभागवानी गांव के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार विशाल (25) उसकी पत्नी मनीषा (23) तथा मां सरिता देवी (50) गौरीगंज बाजार जा रहे थे कि तभी यह घटना हुयी।

सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले सभी लोग थाना क्षेत्र के गढामाफी गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि गौरीगंज की तरफ से आ रहे डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद डंपर चालक, वाहन लेकर भागने का प्रयास किया पर उसे थाना मुंशीगंज की पुलिस ने पकड़ लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू