विदेश की खबरें | अमेरिका में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डलास में शनिवार को एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में उसके दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध बंदूकधारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डलास में शनिवार को एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में उसके दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध बंदूकधारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोलीबारी मेथोडिस्ट हेल्थ सिस्टम अस्पताल के अंदर शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। अस्पताल के प्रवक्ता रेयान ओवेन्स ने यह जानकारी दी।

ओवेन्स ने एक बयान में कहा, “मेथोडिस्ट हेल्थ सिस्टम का एक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा, उसने संदिग्ध का सामना किया और उसपर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।”

मारे गये दोनों कर्मचारियों के नाम नहीं बताये गये हैं। यह भी जानकारी नहीं दी गयी है कि वे किन पदों पद तैनात थे।

गोलीबारी की दूसरी घटना कैलिफॉर्निया में एक हाई स्कूल में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि शुक्रवार रात ग्रांट यूनियन हाई स्कूल में फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद करीब 20 लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी हुई। अधिकारियों को स्कूल की एक पार्किंग में एक बंदूक और टूटे हुए शीशे मिले हैं।

पुलिस ने कहा कि लगभग 20 साल के युवक गोली लगी, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू