विदेश की खबरें | अमेरिका के दक्षिण फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, 10 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में तीन लोग वयस्क थे तथा घायलों में दो किशोर हैं।
पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में तीन लोग वयस्क थे तथा घायलों में दो किशोर हैं।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की यह घटना ग्रेज फेरी में एक आवासीय क्षेत्र में रात एक बजे से कुछ पहले हुई।
बेथेल ने कहा, ‘‘हमारे पास चलाई गई कई राउंड गोलियों के खोखे हैं।’’
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके पास से हथियार बरामद किया गया है।
बेथेल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक उसी क्षेत्र में कार्रवाई की थी और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई थीं।
यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
SPBOSS MOBI Results: क्या है यह सट्टा प्लेटफॉर्म? जानें 2026 के नए कड़े नियम और भारी जोखिम
Deoria Shocking Video: देवरिया में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, क्लासरूम में छात्रा से अश्लील हरकत का वीडियो CCTV में कैद; लोग भड़के
Bengaluru Gang-Rape Case: बेंगलुरु गैंगरेप केस में नया मोड़, आरोपी ने पीड़िता पर लगाया जबरन वसूली का आरोप (Watch Video)
Bhubaneswar Supermarket Fire: भुवनेश्वर के धौली लिंगीपुर के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बचाया; VIDEO
\