Kotputli Road Accident: कोटपूतली में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में शुक्रवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 21 मार्च : राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में शुक्रवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर मोरदा के पास हुआ. कार में सवार लोग दिल्ली से खाटू श्याम मंदिर की तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे.

पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पनियाला पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : बलात्कार मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी पर स्वाति मालीवाल, अन्नपूर्णा देवी ने उठाए सवाल

उन्होंने बताया कि कार में कुल सात लोग और ट्रक में दो लोग सवार थे. हादसे में मरने वाले तीनों लोग मेरठ के रहने वाले थे. मृतकों में रेखा सिंह, पार्थ और कामेरा शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड