विदेश की खबरें | लास वेगास में संगीत महोत्सव के दौरान भगदड़ में तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लास वेगास (अमेरिका), 15 मई (एपी) लास वेगास में एक संगीत महोत्सव के दौरान शनिवार को ‘‘सुरक्षा से जुड़ी एक घटना’’ के कारण कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हालांकि, बाद में कार्यक्रम पुन: शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लास वेगास (अमेरिका), 15 मई (एपी) लास वेगास में एक संगीत महोत्सव के दौरान शनिवार को ‘‘सुरक्षा से जुड़ी एक घटना’’ के कारण कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हालांकि, बाद में कार्यक्रम पुन: शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लास वेगास पुलिस ने एक बयान में कहा कि ‘लवर्स एंड फ्रेंड्स फेस्टिवल’ में भगदड़ के दौरान तीन लोगों को मामूली चोटें आयी और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब दस बजे कथित तौर पर गोली की आवाज सुने जाने के बाद आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गयी।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अभी गोलीबारी का कोई सबूत नहीं है और शुरुआती सूचना निराधार लगती है।’’

अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के आयोजकों ने आयोजन स्थल पर स्क्रीन पर एक संदेश दिया कि सुरक्षा संबंधी एक घटना हो गयी है, प्राधिकारी जांच कर रहे हैं और सभी लोग अपने-अपने स्थान पर रहें।

यह महोत्सव शनिवार को शुरू हुआ था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट