देश की खबरें | द्वारका एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, 10 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 फ्लाईओवर के पास मजदूरों को ले जा रहे एक टेम्पो के पलटने से बुधवार अपराह्न दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 फ्लाईओवर के पास मजदूरों को ले जा रहे एक टेम्पो के पलटने से बुधवार अपराह्न दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब 22 मजदूरों को निजामुद्दीन से मानेसर ले जा रहे वाहन का पिछला टायर फट गया।

मृतकों में 26 वर्षीय महिला रंजीत और उसकी बेटी शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर-नौ और द्वारका सेक्टर 20/21 के बीच सड़क पर एक घातक दुर्घटना के बारे में अपराह्न तीन बजकर 54 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 58 मिनट पर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-23 फ्लाईओवर के पास दुर्घटना के बारे में एक और सूचना मिली।

सभी घायलों को द्वारका के सेक्टर-नौ स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में रंजीत और दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। शेष यात्रियों की चिकित्सकीय जांच की गई है और वे खतरे से बाहर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड