देश की खबरें | आगरा में अलग-अलग दुर्घटनाओं में बच्चे सहित तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

आगरा, तीन नवंबर आगरा में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पहली दुर्घटना में आज सुबह राजमार्ग पर एक बस ने पीछे से टैंकर को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि कानपुर से आगरा आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने शाम करीब साढ़े छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुबेरपुर के पास टैंकर को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बस कंडक्टर राजेश कुमार (47) और 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हुई है वहीं 25 अन्य घायल हुए हैं।

बस के कुछ यात्रियों का आरोप है कि चालक को नींद आ रही थी, इसके बावजूद उसने बस चलाना जारी रखा और इसी कारण हादसा हुआ।

वहीं, आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ट्रैक्टर ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बालक संजू को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद गुस्साये परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, हालांकि बाद में पुलिस-प्रशासन के समझाने पर उसे खुलवाया।

इस संबंध में थाना मलपुरा के निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि संजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू