देश की खबरें | अलग अलग हादसों में अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हापुड़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हापुड़ (उप्र), तीन अप्रैल हापुड़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर कुचेसर चैपला पुल पर बुधवार रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार 34 वर्षीय अधिवक्ता प्रशांत गिरि को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशांत रात्रि में बाइक से हापुड़ से अपने गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य घटना में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गालंद-लाखन मार्ग पर बुधवार को स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरे शख्स की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक का नाम राजू (35) है और वह बुधवार दोपहर को स्कूटी से किसी काम से लाखन गांव जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, वह गालंद-लाखन मार्ग पर पहुंचा तो उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गयी और वह सड़क पर गिर पड़ा तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में हापुड़ नगर में गांव चमरी फाटक के पास आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी