देश की खबरें | हरियाणा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनीपत पुलिस ने बताया कि जिले के गांव रोहट के पास एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनीपत पुलिस ने बताया कि जिले के गांव रोहट के पास एक निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उसने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।

इसने कहा कि मृतकों की पहचान नितेश और शुभम रूप में हुई है।

वहीं, जींद जिले में जींद-रोहतक बाईपास पर कार तथा बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल छात्र को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।

सदर थाना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान टीनू के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now