Andhra Pradesh; आंध्र प्रदेश में सूखी नहर में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत
काकीनाडा जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन के सूखी नहर में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा कुछ अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 16 जनवरी : काकीनाडा जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन के सूखी नहर में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा कुछ अन्य घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
यह दुर्घटना प्रथिपाडु मंडल के वोम्मांगी गांव के गोपाल चेरुवु क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. यह भी पढ़ें : उप्र: अयोध्या में 10 लाख, काशी विश्वनाथ में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "वाहन काकीनाडा से दारापल्ली झरने की ओर जा रहा था और उसमें 20 लोग सवार थे."
अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए प्रथिपाडु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
संबंधित खबरें
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
\