देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कुएं में उतरे तीन लोगों की मौत, जहरीली गैस की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बेमेतरा, 27 जुलाई छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नवागढ़ विकासखंड के कुंआ गांव में कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव से एक के बाद एक तीन लोगों --आत्माराम (55), रामकुमार (45) और राकेश साहू (25) की मौत हो गई ।

बेमेतरा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि किसान अखिलेश साहू के खेत को आत्माराम साहू ने बोने के लिए किराए पर लिया था और वहां कुएं में लगे मोटर के पाइप को ठीक करने के लिए आज वह (आत्माराम साहू) नीचे उतरा था।

सिंह ने बताया कि जब आत्माराम कुएं में उतरा तब वह बेहोश होकर गिर पड़ा तथा उसके बाद आत्माराम को बचाने के लिए रामकुमार ध्रुव और राकेश साहू भी कुएं में उतरे लेकिन वे भी वहीं बेहोश होकर गिर पड़े, फलस्वरूप तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को मौके पर भेजा गया तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल को भी रवाना किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ का दल घटनास्थल पर मौजूद है तथा शवों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि कुएं के भीतर जहरीली गैस के कारण तीनों की मौत हुई है। उनके अनुसार शवों के पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के सही कारणों के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।

इस महीने की पांच तारीख को राज्य में दो अलग-अलग घटनाओं में कुएं के भीतर कथित जहरीली गैस के कारण 16 वर्षीय लड़की सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में हुई घटना में एक व्यक्ति और उसके दो बेटों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पड़ोसी कोरबा जिले में इसी तरह की घटना में पिता-पुत्री सहित चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\