देश की खबरें | कर्नाटक में गणेश विसर्जन के दौरान झड़प में तीन लोगों पर चाकू से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेलगावी में भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले निकाली गयी एक शोभायात्रा के दौरान झगड़ा होने के बाद तीन लोगों पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया।

बेलागावी (कर्नाटक), 18 सितंबर कर्नाटक के बेलगावी में भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले निकाली गयी एक शोभायात्रा के दौरान झगड़ा होने के बाद तीन लोगों पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुबह हमले में दर्शन पाटिल, सतीश पुजारी और प्रवीण गुंड्यागोल को चोटें आयी हैं और उनका एक अस्पताल में उपचार हो रहा है।

बेलगावी के पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें पता चला है कि शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई और पुलिस ने बीच-बचाव किया तथा चेतावनी देकर दोनों पक्षों को छोड़ दिया। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ीं’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सूचना के अनुसार, एक पीड़ित तथा एक आरोपी के बीच छह-सात महीने पहले हुई लड़ाई के कारण पुरानी दुश्मनी थी।’’ उन्होंने कहा कि यह घटना इसका परिणाम हो सकती है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि चोटें मामूली हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि चाकूबाजी में कौन लोग शामिल थे और हम आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।’’

यह पूछने पर कि क्या ‘‘गांजे का नशा करने’’ के कारण झगड़ा हुआ, इस पर उन्होंने कहा कि यह जांच से ही पता चलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\