‘आप’ के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में तीन लोग गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Arrest (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. एजेंसी ने पिछले महीने ओखला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक खान (49) के विभिन्न परिसरों पर छापे मारे थे.

सूत्रों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनकी पहचान तुरंत ज्ञात नहीं हो पाई है. एजेंसी ने आरोप लगाया था कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के जरिये बड़ी मात्रा में धन अर्जित करके उसका इस्तेमाल अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने में किया.

एजेंसी ने दावा किया, ‘‘यह छापेमारी दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती और 2018 से 2022 के दौरान अमानतुल्ला खान के बोर्ड का अध्यक्ष रहने के दौरान बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर अवैध व्यक्तिगत लाभ से संबंधित मामले में की गई थी.’’ एजेंसी ने कहा कि सीबीआई की प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की तीन शिकायतें खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का आधार बनीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू