देश की खबरें | दिल्ली में नर्सिंग सहायक को लूटने आ्रेर उसकी हत्या करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में 17 वर्षीय एक नर्सिंग सहायक को लूटने और उसकी हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में 17 वर्षीय एक नर्सिंग सहायक को लूटने और उसकी हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मंडावली निवासी पीयूष (23), पश्चिम विनोद नगर निवासी सुमित (19) और मधु विहार निवासी राहुल (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात उन्हें पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक शव पड़े होने के बारे में सूचना मिली।

मृतक के शरीर में घाव के कई निशान थे और उसे एलबीएस अस्पताल भेजा गया। बाद में, मृतक की पहचान न्यू सीमापुरी निवासी रॉनित आशीष के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि वह निजी नर्सिंग सहायक के रूप में काम करता था और आईपी एक्सटेंशन क्षेत्र में बुजुर्गों की देखभाल करता था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई और आरोपियों की पहचान की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\