देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के साथ उसके तीन रिश्तेदारों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जांजगीर (छत्तीसगढ़), चार सितंबर छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के साथ उसके तीन रिश्तेदारों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को डभरा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की है और मंगलवार को घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि शराब के नशे में धुत आरोपी महिला को एक सुनसान घर में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर के बाहर खेल रहे कुछ बच्चों को अंदर कुछ संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ तो उन्होंने गांव वालों को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि तीसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस बारे में सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों का पता लगाया और पुलिस की एक टीम तुरंत गांव में भेजकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति दुष्कर्म पीड़िता के रिश्तेदार हैं और उनमें से दो कथित तौर पर देशी शराब की अवैध बिक्री में संलिप्त हैं।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\