देश की खबरें | झारखंड के बोकारो में महिला का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के बोकारो जिले में 25 वर्षीय महिला का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बोकारो (झारखंड), 19 अगस्त झारखंड के बोकारो जिले में 25 वर्षीय महिला का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना बालीडीह थाना क्षेत्र में हुई। महिला 17 अगस्त को अर्धचेतन अवस्था में मिली जिसके बाद उसके पति ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में 21 से 25 साल की उम्र के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों में से दो बिहार के हैं।

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 15 अगस्त को कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी और इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया।

शिकायत के अनुसार, "दो दिन बाद 17 अगस्त की शाम को वह उसी स्थान पर अर्धचेतन अवस्था में पाई गई, जहां से उसका अपहरण किया गया था। उसे एक अज्ञात स्थान पर रखा गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।"

कुमार ने बताया कि महिला का जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\