देश की खबरें | बीड़ी देने से मना करने पर गोली मारने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीड़ी देने से इनकार करने पर एक आदमी पर गोलियां चला देने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर बीड़ी देने से इनकार करने पर एक आदमी पर गोलियां चला देने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के एस एस नगर के विवेक, दिनेश और विकास के रूप में हुई है और वे सभी 23 साल के हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 3382 नए केस, 61 की मौत: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात को अपने ट्रक में आलू लादने के बाद 35 वर्षीय मिथिलेश अपने हेल्पर राजकुमार एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ केशवपुरम सब्जी मंडी जा रहे थे। रास्ते में मिथिलेश ने पेशाब करने के लिए आजादपुर फ्लाईओवर के समीप ट्रक खड़ा कर दिया और जब वह अपने ट्रक के पास लौटा तब एक व्यक्ति ने उनसे बीड़ी मांगी।

पुलिस के अनुसार, मिथिलेश इनकार करते हुए गाड़ी लेकर आगे बढ़ने लगा तब आरोपी ने अपने दो साथियों को बुलाया और उनमें से एक ने गोली चला दी जो राजकुमार के पेट में लगी। उसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन पटरी से उतरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक घायल को तत्काल पुलिस एक अस्पताल लेकर गयी और अशोक विहार थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया कि तकनीकी निगरानी प्रणाली और स्थानीय मुखबिरों की मदद से सभी तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गयी तथा विकास को अशोक विहार में रेलवे लाइन के समीप ग्रीन बेल्ट पार्क से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ इस वारदात में अपनी संलिप्तता कबूली। उससे मिली सूचना के आधार पर दिनेश और विवेक को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आर्य के अनुसार दिनेश और विवेक 2016 के एक हत्याकांड में तीन महीने पहले ही पैरोल पर छूटे थे। उन तीनों के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद की गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू