Pakistan: आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए . सेना के एक बयान में यह जानकारी दी गई.

आतंकवाद (Photo Credits Twitter)

पेशावर (पाकिस्तान), 30 दिसंबर : पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए . सेना के एक बयान में यह जानकारी दी गई. पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, प्रांत के कुर्रम जिले में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी भी मारे गए. इन सैनिकों की पहचान सूबेदार शुजा मुहम्मद (43), खुजदार नाइक मुहम्मद रमजान (32) और सुक्कुर सिपाही अब्दुल रहमान (30) के रूप में हुई है.

बयान में कहा गया है कि दोनों तरफ से मुठभेड़ तब हुई जब सैनिकों ने अफगान सीमा के पास एक पूर्व आतंकवादी गढ़ में एक ठिकाने पर छापा मारा. बयान में कहा गया कि क्षेत्र से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए छापेमारी की गई. बयान के अनुसार, ‘‘पाकिस्तानी सेना आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं.’’ यह भी पढ़ें: श्रीलंका में 2022 में रहा अभूतपूर्व आर्थिक एवं राजनीतिक संकट, भारत की सहायता से मिली राहत

यह घटना देश भर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के बीच हुई है, जिनमें ज्यादातर घटनाओं में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अपना हाथ होने का दावा किया था. पिछले हफ्ते, एक पाकिस्तानी तालिबान लड़ाके ने इस्लामाबाद में एक कार बम विस्फोट किया था और वह कुर्रम से था. हमले का दावा अलकायदा के करीबी माने जाने वाले टीटीपी ने किया था, जो अफगान तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा करने के बाद फिर से सक्रिय हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड