देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आए हैं।

पोर्ट ब्लेयर, आठ अगस्त अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब केवल छह लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है और सभी छह मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिले- उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार अब कोविड-19 से मुक्त हैं।

पिछले 24 घंटे में बीमारी से किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से द्वीपसमूह में मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि एक और व्यक्ति बीमारी से स्वस्थ हुआ जिसके बाद संक्रमण से उबरने वालों की कुल संख्या 7,409 हो गई है।

केंद्र शासित प्रशासन ने अब तक 4,50,208 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की और कुल संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 3,03,731 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 2,07,268 लोगों को पहली खुराक और 95,463 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\