देश की खबरें | 3.2 करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के आरोप में तीन नेपाली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने आभूषण की दुकान में 3.2 करोड़ रुपये की चोरी करने के मामले में तीन नेपाली लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 22 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने आभूषण की दुकान में 3.2 करोड़ रुपये की चोरी करने के मामले में तीन नेपाली लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के अधिकारियों ने 20 अगस्त को नेपाल के रहने वाले माधव गिरी, दिनेश उर्फ ​​सागर रावल और दीपक भंडारी को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों के पास से चोरी किया गया 550 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 33 लाख रुपये है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने बताया कि बदमाशों के एक गिरोह ने कथित तौर पर 27 जून को उल्हासनगर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान में घुसकर 3.2 करोड़ रुपये मूल्य के छह किलोग्राम सोने के आभूषण लूट लिये थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया, जिससे उन्हें पता चला कि आरोपी नेपाल के हैं।

पाटिल ने बताया कि पुलिस दलों ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी तथा नेपाल की सीमा से लगे जिलों में भी तलाशी अभियान चलाया और आखिरकार एक सीमावर्ती इलाके से तीनों को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सात और लोगों के अपराध में शामिल होने का संदेह है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और नवी मुंबई के कामोटे इलाके में अक्टूबर 2022 को एक आभूषण की दुकान में इसी तरह की एक चोरी में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि दुकान का सुरक्षा गार्ड भी गिरोह में शामिल था और उन्होंने पहले दुकान की रेकी की और दुकान बंद होने के बाद चोरी की।

वरिष्ठ निरीक्षक आनंद रावराणे ने बताया कि आरोपियों की पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में हुई चोरी की वारदातों के सिलसिले में भी तलाश थी। संपत्ति सेल के स्थानीय अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड