देश की खबरें | भाजपा नेता की हत्या में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इस वर्ष मार्च माह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन नक्सलियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

बीजापुर, 16 मई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इस वर्ष मार्च माह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन नक्सलियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में एक मार्च को जनपद सदस्य तिरूपती कटला की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों--मुन्ना मुड़मा (32), राजू मुड़मा (31) और लखमू मुड़मा (39) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों को जिला रिजर्व गार्ड और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल ने तोयनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतनपल्ली गांव से गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता कटला पर नक्सलियों ने उस समय धारदार हथियार से हमला किया जब वह तोयनार में एक शादी में शामिल होने गए थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली 2022 में मोरमेड़ गांव के सरपंच की हत्या में भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा के खिलाफ तोयनार थाना में तीन वारंट लंबित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट