देश की खबरें | इनामी महिला नक्सली समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने एक इनामी महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीजापुर, 19 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने एक इनामी महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दागेलुर गरियामेट्टा पहाड़ी नाला के करीब सुरक्षा बलों ने मिलिशिया सदस्य मुचाकी भीमा (20), मीडियम लखमा (22) और प्लाटून नंबर 10 की सदस्य माड़वी भीमे (23) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े | Janta Curfew: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते अहमदाबाद में कल से जनता कर्फ्यू, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा प्रभावी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माड़वी भीमे पर दो लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाने से मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, जिला बल, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। बल जोनागुड़ा, पूवर्ती और पेद्दागेलूर गांव की ओर रवाना हुआ था।

यह भी पढ़े | Bihar: शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, मुख्यमंत्री को बताया गुनहगार.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान बुधवार को सुरक्षा बलों ने पेद्दागेलुर गरियामेट्टा पहाड़ी नाला के करीब घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटरर्स, बिजली का तार, बैटरी, माओवादी वर्दी, पिट्ठू, एयरगन छर्रा, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूछताछ में जानकारी दी है कि वह पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग में बम लगाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी