देश की खबरें | तीन नक्सली गिरफ्तार, दो बारूदी सुरंग बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राजनांदगांव जिले में दो बारूदी सुरंग बरामद की गई है।

रायपुर, एक अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राजनांदगांव जिले में दो बारूदी सुरंग बरामद की गई है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों कुंजाम कोसा (32), नुप्पो भीमा (38) और मड़कम बुधरा (38) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुंजाम कोसा नक्सली संगठन में मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, नुप्पो भीमा कृषि विकास कमेटी अध्यक्ष तथा मड़कम बुधरा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का सदस्य है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद चिंतलनार थाना से डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मल्लेबागु गांव के नाला पहुंचा तब तीनों नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चिंतलनार और जगरगुण्डा क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने, सड़कों को नुकसान पहुंचाने तथा अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में दो बारूदी सुरंग बरामद की है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच किलोग्राम तथा 15 किलोग्राम की बारूदी सुरंग बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज बकरकट्टा थाना क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में नवागांव, कांशीबाहरा, लामरा, लक्षणाझिरिया, दल्ली, मरकाटोला, कुम्ही और सरोथी गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 08.30 बजे सुरक्षा बलों ने नवागांव और कांशीबाहरा गांव के मध्य जंगल से पांच किलोग्राम का तथा सुबह 11.00 बजे मरकाटोल और कुम्ही गांव के मध्य जंगल से 15 किलोग्राम की बारूदी सुरंग बरामद की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंगों को लगाया था लेकिन इससे पहले ही उसे बरामद कर नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट