देश की खबरें | ठाणे के अस्पताल में तीन और मरीजों की मौत, मुख्यमंत्री ने दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में नगर निगम द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही शनिवार से अब तक मरने वालों की संख्या 21 हो गई है, जबकि अधिकारियों ने उन मरीजों को छुट्टी देना शुरू कर दिया है जो गंभीर स्थिति में नहीं हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 14 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में नगर निगम द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही शनिवार से अब तक मरने वालों की संख्या 21 हो गई है, जबकि अधिकारियों ने उन मरीजों को छुट्टी देना शुरू कर दिया है जो गंभीर स्थिति में नहीं हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे के कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज (सीएसएम) अस्पताल का दौरा किया।

उन्होंने ठाणे जिले के ग्रामीण हिस्सों से आने वाले मरीजों के इलाज के लिए विभिन्न सुविधाओं के निर्माण के लिए 71 करोड़ रुपये की घोषणा की और मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया।

ठाणे के निगम आयुक्त अभिजीत बांगर और जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि उनके राजनीतिक क्षेत्र ठाणे में स्थित सीएसएम अस्पताल में मरीजों की मौत दर्दनाक है और सभी दलों को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचना चाहिए।

ठाणे के अतिरिक्त नगर आयुक्त (स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभारी) संदीप मालवी ने कहा कि सोमवार सुबह 24 घंटे की अवधि में तीन और मरीजों की मौत हो गई, जबकि एक मरीज को मृत लाया गया था।

हालांकि, उन्होंने उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया।

मालवी ने कहा कि अस्पताल में पिछले 24 घंटों में मौतों की संख्या में कमी आई है।

इसी बीच शिंदे ने अस्पताल का दौरा कर वहां मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अस्पताल की बिस्तर क्षमता 366 थी और इसमें जल्द ही 100 और बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। कलवा अस्पताल की बिस्तर क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। मौतों की जांच के लिए गठित एक समिति 25 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी