देश की खबरें | राजस्थान में तीन और जिलों की घोषणा, अब राजस्थान में होंगे 53 जिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान में तीन और जिलों की घोषणा की, जिससे प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है।

जयपुर, छह अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान में तीन और जिलों की घोषणा की, जिससे प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है।

यह घोषणा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से कुछ समय पहले की गई है।

इसी साल अगस्त में गहलोत सरकार ने 17 नए जिले बनाए थे। अब तीन और जिलों मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी की घोषणा से प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 53 हो जाएगी।

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्वीट) में कहा ‘‘जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले मालपुरा, सुजानगढ़, कुचामन सिटी और बनाए जाएंगे। अब 53 जिलों का होगा राजस्थान।’’

उन्होंने कहा ‘‘आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।’’

इस साल अगस्त में 17 नए जिलों की अधिसूचना जारी होने से पहले राजस्थान में 33 जिले थे।

सरकार ने डीडवाना-कुचामन को नया जिला बनाया था, जो पहले नागौर का हिस्सा था और अब कुचामन सिटी को आज नया जिला बनाने की घोषणा कर दी गई है। सुजानगढ़ वर्तमान में चूरू का हिस्सा है, जबकि मालपुरा टोंक का हिस्सा है।

सुजानगढ़ में नए जिले की मांग को लेकर धरना चल रहा था।

इस बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अन्य क्षेत्रों की मांगों पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नये जिलों के सीमांकन का कार्य रामलुभाया समिति एवं राजस्व विभाग संयुक्त रूप से करेंगे।

रामलुभाया समिति वह समिति है जिसकी अनुशंसा पर नए जिलों के गठन की घोषणा की गई है।

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री राजनीतिक दबाव में हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि यह जनता के विरोध के बाद हुआ है, न कि सरकार की मंशा के कारण।"

पहले घोषित 17 जिलों में जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीम का थाना, फलोदी, सलूंबर, सांचौर और शाहपुरा शामिल थे।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\