विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 से तीन और मौत, मामलों की कुल संख्या 16,719

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,719 हो गई और मृतकों की संख्या 38 हो गई।

काठमांडू, 11 जुलाई नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,719 हो गई और मृतकों की संख्या 38 हो गई।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 431 मरीज ठीक हो गए जिसके बाद इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 8,442 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को तीन लोगों की मौत होने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 38 हो गई।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

उन्होंने कहा कि मृतक काठमांडू और सिंधुपालचौक के रहने वाले थे।

मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में अभी कोविड-19 के 8,239 मरीजों का उपचार चल रहा है और लोग 50.50 प्रतिशत की दर से ठीक हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\