देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मौत, 236 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से तीन और मौत हो गई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालो की संख्या 170 हो गई है तथा 236 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या 7536 हो गयी।

जियो

जयपुर, 26 मई राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से तीन और मौत हो गई जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालो की संख्या 170 हो गई है तथा 236 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या 7536 हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे जयपुर में कोरोना वायरस के दो और राजसमंद में एक मरीज की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | भारत में लॉकडाउल सफल रहा: बीजेपी.

राज्य में संक्रमण के 236 नये मामले सामने आये है। उनमें जयपुर में 32, सिरोही में 27, सीकर और उदयपुर में 25-25, पाली में 23, नागौर में 13, डूंगरपुर एवं झालावाड़ में 12-12, राजसमंद में 11, कोटा में 10, भीलवाडा में नौ, बीकानेर एवं जोधपुर में सात-सात, झुंझुनू में पांच, बाडमेर-चित्तौड़गढ़ में चार-चार, अजमेर, भरतपुर, धौलपुर में दो-दो, दौसा, गंगानगर, प्रतापगढ और सवाईमाधोपुर में एक एक नये मामले सामने आए।

उल्लेखनयीय है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 170 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 81 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | इंडिगो: चेन्नई से कोयम्बटूर की यात्रा कर रहा शख्स जांच के बदला निकला कोरोना पॉजिटिव.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी