विदेश की खबरें | बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में तीन और सलाहकार शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सलाहकार परिषद में तीन नए सदस्यों को शामिल किया और उन्हें देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रविवार शाम यहां बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) में पद की शपथ दिलाई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 10 नवंबर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सलाहकार परिषद में तीन नए सदस्यों को शामिल किया और उन्हें देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रविवार शाम यहां बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) में पद की शपथ दिलाई।

बंगभवन के अधिकारियों ने बताया कि उद्योगपति शेख बशीर उद्दीन, फिल्म निर्माता मुस्तफा सरवर फारूकी और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेता एवं यूनुस के विशेष सहायक महफूज आलम को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों समेत गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ में शपथ दिलाई गई।

अधिकारी ने बताया कि इन नियुक्तियों के साथ ही अंतरिम सरकार में सलाहकारों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है।

अधिकारी ने कहा कि नए सदस्यों के शामिल होने से परिषद के विभागों में संभवतः फेरबदल किया जाएगा। इस परिषद की स्थापना आठ अगस्त को हुई थी। यह परिषद भेदभाव-विरोधी आंदोलन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बाहर होने के तीन दिन बाद स्थापित हुई थी।

प्रदर्शनकारी शुरू में सरकारी नौकरियों के लिए आरक्षण प्रणाली में सुधार के खिलाफ अभियान चला रहे थे, लेकिन बाद में यह प्रदर्शन एक जन आंदोलन में बदल गया और प्रदर्शनकारियों की मांग के कारण हसीना को इस्तीफा देना पड़ा।

आलम ने छात्र आंदोलन में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई दी।

बशीर उद्दीन प्रमुख औद्योगिक समूह अकीज-बशीर ग्रुप के प्रबंध निदेशक और सरकार में एक व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधि हैं, जबकि फारूकी एक प्रमुख फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\