देश की खबरें | मप्र में सड़क हादसे में बिहार से महाराष्ट्र जा रहे तीन प्रवासी मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बांका से प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र के अमरावती ले जा रही एक जीप ने मंगलवार को एक खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिवनी (मध्यप्रदेश), एक सितंबर बिहार के बांका से प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र के अमरावती ले जा रही एक जीप ने मंगलवार को एक खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये।

बंडोल थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर आज तड़के करीब सवा चार बजे यह हादसा हुआ। जीप ने जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर अलोनिया टोल प्लाजा पर खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.

उन्होंने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान बिहार में बांका जिला निवासी डबलू कुमार दास (23), सूरज दास (45) और मिथलेश दास (30) के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में झारखंड और रीवा के रहने वाले दो वाहन चालकों सहित आठ लोग घायल हो गये हैं।

यह भी पढ़े | वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने भारतीय नौसेना के मेटरियल के प्रमुख के के रूप में पदभार संभाला:1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि जीप में 18 प्रवासी मजदूर यात्रा कर रहे थे। शेष मजदूर सुरक्षित हैं।

पंचेश्वर ने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जीप चालक की हालत गंभीर है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट