देश की खबरें | झारखंड में 17 साल की लड़की से तीन लोगों ने किया बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मेले से घर लौट रही 17 साल की एक लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

जमशेदपुर, नौ मई झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मेले से घर लौट रही 17 साल की एक लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना घाटसिला अनुमंडल के चाकुलिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात को हुई।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने उसे रोका और डरा धमकाकर सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उसने कहा कि इसके बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

चाकुलिया थाने के प्रभारी अधिकारी वरूण कुमार यादव ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है तथा उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\