देश की खबरें | सूरत में आर्थिक तंगी के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत में 30 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके माता-पिता ने आर्थिक तंगी के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूरत, आठ मार्च गुजरात के सूरत में 30 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके माता-पिता ने आर्थिक तंगी के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त डी.एस. पटेल ने बताया कि हर्ष सासंगिया और उसके माता-पिता भरतभाई सासंगिया (55) और वनिताबेन सासंगिया (50) ने शुक्रवार देर रात अमरोली स्थित अपने फ्लैट में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा, "परिवार ने अपना फ्लैट बेचने के लिए एक व्यक्ति से सौदा कर रखा था और एक खरीदार ने अग्रिम भुगतान भी कर दिया था। हालांकि, फ्लैट पर ऋण था और भुगतान न करने के कारण बैंक दबाव बना रहा था। खरीदार को जब इस ऋण के बारे में पता चला तो उसने अपना अग्रिम भुगतान वापस मांगना शुरू कर दिया।"

अमरोली पुलिस थाने के निरीक्षक जेबी वनार ने बताया, "जहर खाने के बाद उनमें से एक ने पड़ोसी को फोन किया, जिसने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर से मिले सुसाइड नोट में कहा गया है कि वे तीनों लेनदारों को भुगतान न कर पाने के कारण यह कदम उठा रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि फ्लैट 22 लाख रुपये में बेचा जाना था और इसे खरीदने के इच्छुक एक व्यक्ति ने परिवार को अग्रिम भुगतान के रूप में एक लाख रुपये दे दिए थे।

वानर ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\