देश की खबरें | कर्नाटक के गांव में छत गिरने से दो बच्चों समेत परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सावानुर तालुक के मदापुरा गांव में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हावेरी (कर्नाटक), 19 जुलाई जिले के सावानुर तालुक के मदापुरा गांव में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान 38 वर्षीय चेन्नम्मा और दो वर्षीय जुड़वां बहनों अनुश्री और अमूल्या के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मुत्तप्पा हरकुनी (35), उनकी पत्नी सुनीता (30), मां यल्लम्मा (70), जुड़वां बेटियां और बहन चेन्नम्मा गांव में 'कच्चे' घर में रह रहे थे, जहां बृहस्पतिवार की शाम से भारी बारिश हो रही है।

शुक्रवार को तड़के मकान की छत सो रहे परिवार के सदस्यों पर गिर गई।

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार ने बताया कि मुत्तप्पा, उसकी पत्नी और मां को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार हो रहा है।

इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हावेरी से लोकसभा सदस्य बसवराज बोम्मई ने परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित मुआवजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘हावेरी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र के सावनुर तालुक के मदापुरा गांव में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस घटना में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और राज्य सरकार को उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\