देश की खबरें | झारखंड में मतदान में खलल डालने की योजना बना रहे तीन माओवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर (झारखंड), 29 अक्टूबर झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि इन लोगों ने 13 और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर अशांति फैलाने की योजना बनाई थी।

रमेशन ने बताया कि तीनों को सोमवार शाम पनकी थाना अंतर्गत करीमाटी जंगल से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उनके पास से एक एके-47 राइफल, एक देशी पिस्तौल, एक देशी बंदूक और जिंदा कारतूसों का जखीरा जब्त किया गया।

टीएसपीसी के तीनों कार्यकर्ता एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित थे।

टीएसपीसी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा माओवादी) से अलग हुआ एक समूह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\