देश की खबरें | आभूषण कारोबारी से तीन लाख रुपए तथा पौने तीन किलो चांदी व सोने के आभूषण की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के भिवानी में हथियार के बल पर आभूषण कारोबारी से तीन लाख रुपए तथा पौने तीन किलो चांदी और सोने के आभूषण की लूट की वारदात सामने आयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

भिवानी, दो मार्च हरियाणा के भिवानी में हथियार के बल पर आभूषण कारोबारी से तीन लाख रुपए तथा पौने तीन किलो चांदी और सोने के आभूषण की लूट की वारदात सामने आयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को हुयी वारदात के बाद सर्राफा कारोबारी को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन बड़ाला गांव निवासी 41 वर्षीय देवेंद्र ने बताया कि उसकी भिवानी की जैन चौक क्षेत्र में सर्राफा की दुकान है और वह बुधवार रात को रोजाना की तरह ही दुकान से अपने घर लौट रहा था।

पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान बीच रास्ते में गांव सांगा के समीप दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उसकी स्कूटी को पहले तो टक्कर मारी और फिर उसे नीचे गिराकर उसके पैर में लाठी से हमला कर दिया।

उसने बताया कि बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

घायल व्यवसायी देवेंद्र का आरोप है कि बदमाश उससे करीब तीन लाख रुपये की नकदी एवं पौने तीन किलो ग्राम चांदी और एक तोला सोने के आभूषण लेकर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट