सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की मौत

पुलिस ने शनिवार को बताया कि अर्नाला पुलिस ने इस संबंध में बंगले के मालिक हेमंत घराट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए शुक्रवार को चार मजदूर बुलाए थे जिनमें से तीन मजदूरों की विषैली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

जमात

पालघर ,18 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार कस्बे में एक बंगले में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि अर्नाला पुलिस ने इस संबंध में बंगले के मालिक हेमंत घराट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए शुक्रवार को चार मजदूर बुलाए थे जिनमें से तीन मजदूरों की विषैली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घराट ने ही मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषत कर दिया। एक मजदूर का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे और आरोपी ने उनकी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए थे।

मृतकों की पहचान नारायण बोए, जयेन्द्र मुकने और तेजस भाटे के तौर पर की गई है। सभी की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

उन्होंने बताया कि नितेश मुकने बच गया क्योंकि टैंक के अंदर नहीं गया था। वह टैंक के पास था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड