देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पत्रकार गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर हुई सड़क दुर्घटना में राज्य के सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है जबकि पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कोरबा (छत्तीसगढ़), 19 मार्च छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर हुई सड़क दुर्घटना में राज्य के सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है जबकि पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित बम्हनी थाना क्षेत्र के मधुटिकरा गांव के करीब सड़क दुर्घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे की माता मानमति दुबे, पत्नी देवी रूपा दुबे और पुत्र नवीन दुबे की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि दुबे को अंबिकापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर शोक जताया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिला प्रशासन को दुबे के बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू