देश की खबरें | जम्मू- कश्मीर में अलग-अलग हादसों में दो जवानों समेत तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और डोडा जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में सेना के दो जवानों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
जम्मू, 30 सितंबर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और डोडा जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में सेना के दो जवानों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृत जवानों की पहचान जम्मू- कश्मीर राइफल्स के हवलदार सुरेश कुमार और नायक वीएम पवार के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़े | ITR Filing: करदाताओं को बड़ी राहत, 30 सितंबर तक बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी गाड़ी उधमपुर जिले में मंगलवार को 50 फुट गहरी खाई में गिर गई थी जिससे जवानों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जवानों के शव उनकी यूनिट को सौंप दिए गए हैं।
एक अन्य दुर्घटना में, डोडा जिले के गंदोह इलाके में एक गहरी खाई में एक कार के गिरने से 50 वर्षीय शख्स की बुधवार को मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पवन कुमार (34) और उनकी पत्नी पूजा देवी (30) घटना में जख्मी हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)