देश की खबरें | नोएडा में अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला व छात्र समेत तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए तीन सड़क हादसों में एक महिला व एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा अन्य दो लोग जख्मी हो गए।

नोएडा, चार नवंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए तीन सड़क हादसों में एक महिला व एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा अन्य दो लोग जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि हिंडन पुल के पास सुबह हुए एक सड़क हादसे में मानसिक रूप से बीमार 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान इंदु देवी के तौर पर हुई है जो थाना फेस- 2 क्षेत्र के नया गांव में परिवार के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला है कि वह मानसिक रूप से निशक्त थी और उनके परिजनों के अनुसार वह हिंडन पुल पर किसी तरह से पहुंच गई तथा दुर्घटना की शिकार हो गई।

दूसरी सड़क दुर्घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 148 के पास हुई जिसमें 19 वर्षीय राजकुमार राणा नामक छात्र की मौत हो गई।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहे राणा तथा उसका दोस्त आलोक तिवारी बाइक से नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे, तभी सेक्टर 148 के पास एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं तिवारी का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, थाना जेवर क्षेत्र के झुप्पा चौक के पास सुबह एक ट्रैक्टर और डंपर में टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जेवर थाने के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान वेदी (35) के तौर पर हुई तथा हादसे में उसका भाई रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों हादसों के पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामलों की जांच की जा रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील