राजस्थान में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

कोटा (राजस्थान), 6 जुलाई : राजस्थान के बूंदी जिले में बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया बूंदी जिले में बलकासा गांव के रहने वाले बनवारी मेहर (65) और उनकी पत्नी नंदु देवी (60) मंगलवार की देर शाम उस वक्त आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये जब वे अपने खेत में काम कर रहे थे.

कापरेन के पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह शव परिजनों को सौंप दिये गये. उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में केथुडा गांव की रहने वाली 65 वर्षीय ग्यारसीबाई धाकड़ बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गयी. उन्होंने बताया कि घटना के समय वह भी मंगलवार की देर शाम खेतों में काम कर रही थी. यह भी पढ़ें : नासिक में अफगान आध्यात्मिक गुरु की हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध हिरासत में

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Pitch Report: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त