देश की खबरें | बादल फटने से परिवार के तीन लोग की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे हुई बादल फटने की इस घटना में छह व्यक्ति घायल भी हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे हुई बादल फटने की इस घटना में छह व्यक्ति घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बादल फटने से गैला गांव में एक मकान ढह गया, जिससे उसमें सो रहे शेर सिंह, उसकी पत्नी गोविंदी देवी और उनकी पुत्री कुमारी ममता की मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि इस गांव में पांच लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान: गुलाबचंद कटारिया ने DGP को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्लिप की शिकायत पर FIR दर्ज़ करने का किया अनुरोध: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जोगदंडे ने बताया कि टांगा गांव में एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है और 11 अन्य अभी लापता बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल :एसडीआरएफ: के जवानों ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच बार में पार्टी करने पर 41 गिरफ्तार, हुक्का पार्टी का किया भंडाफोड़.

जिलाधिकारी ने बताया कि टांगा गांव में मलबे के अंदर से जीवित निकाले गये व्यक्ति ने बताया कि एक नाले में आए उफान में 11 अन्य लोग बह गए हैं।

उन्होंने बताया कि बादल फटने की घटना से दो अन्य गांव सिरतौला और पत्थरकोट भी प्रभावित हुए हैं जहां पांच मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज