देश की खबरें | कर्नाटक में भारी बारिश में तीन लोगों की मौत, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, आठ स्थानों पर भूस्खलन हुआ और करीब नौ हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सरकार ने सात जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

बेंगलुरु, 23 जुलाई कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, आठ स्थानों पर भूस्खलन हुआ और करीब नौ हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सरकार ने सात जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शुक्रवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बाढ़ संबंधी हालात का जायजा लिया और सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिन किसानों को नुकसान पहुंचा है सरकार उनकी सहायता करेगी और राहत एवं बचाव कार्यों में भी सभी आवश्यक मदद देगी।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. मनोज राजन ने बताया कि बीते कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बेलगावी, चिकमंगलुरु, धारवाड़, हावेरी, शिवमोगा और उत्तर कन्नड़ में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा, भीमा, कपिला नदियां तथा मालनाड़ एवं तटीय कर्नाटक में कई अन्य नदियां ऊफान पर हैं।

उनके द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार 18 तालुकाओं में 131 गांव और 16,213 लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। तीन लोगों की जान जा चुकी है तथा दो लापता हैं। बारिश में 21 घर पूरी तरह से तबाह हो गए तथा 804 अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 8,733 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 291.03 किमी सड़क पानी में बह गई।

राज्य में 80 राहत शिविर खोले गए हैं जहां पर 4,964 लोगों ने शरण ले रखी है।

कोडागु जिले के विराजपेट और उत्तर कन्नड़ जिले के अराबैल घाट समेत आठ स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। अगले 24 घंटे में भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, शिवमोगा, चिकमेंगलुरु, हसन और कोडागु जिलों के लिए रेड अलर्ट और बेलगावी तथा धारवाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल